फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity department check load turns out to be increased fine imposed

Hathras News: बिजली विभाग करेगा लोड चेक, बढ़ा हुआ निकला तो लगाया जाएगा जुर्माना

Tue, 07 Mar 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

बिजली विभाग द्वारा खपत का आंकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। चेकिंग में लोड अधिक मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उपभोक्ता, विभाग में प्रार्थना पत्र देकर मीटर का लोड़ बढ़वा सकते हैं।

विज्ञापन
Electricity department check load turns out to be increased fine imposed
बिजली का लोड - फोटो : Istock

विस्तार

हाथरस जिले के जिन किसानों के नलकूप का लोड कम है और ज्यादा लोड का वहन कर रहे हैं, अब उनकी जेब पर जुर्माने का बोझ बढ़ने वाला है। 

विज्ञापन


बिजली विभाग द्वारा खपत का आंकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। चेकिंग में लोड अधिक मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उपभोक्ता, विभाग में प्रार्थना पत्र देकर मीटर का लोड़ बढ़वा सकते हैं।
विज्ञापन


हाथरस में वर्तमान में 19 हजार से अधिक नलकूप उपभोक्ता है। अब बिजली विभाग द्वारा नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक आठ हजार से अधिक मीटर लगाए जा चुके हैं। जांच में सामने आया है कि जिले के अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा कागजों में 12 हॉर्स पावर लोड है, जबकि वह 15 हॉर्स पावर तक लोड चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उपभोक्ता विभाग में प्रार्थना पत्र देकर लोड को बढ़वा लें। जो उपभोक्ता लोड को नहीं बढ़वाएंगे और चेकिंग के दौरान पकड़े गए तो अधिकर लोड के मुताबिक जुर्माना लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार का कहना है कि जिन किसानों का स्वीकृत से लोड अधिक है, वह लोड बढ़वा लें। ताकि चेकिंग के दौरान उन पर जुर्माना न लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed