फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity cables stolen from 14 tube wells in one night

Hathras News: एक रात में 14 नलकूपों से बिजली के तार चोरी, किसानों में आक्रोश, गिरफ्तार के लिए लगी पुलिस टीम

Sun, 25 Jan 2026 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

चोरी के घटनाओं से आक्रोशित किसानों ने कहा कि तार कटने से नलकूपों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
Electricity cables stolen from 14 tube wells in one night
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस की चंदपा कोतवाली के गांवों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला खेड़ा परसौली गांव का है, जहां शातिर चोर एक रात में ही 14 नलकूपों से बिजली के तार काट कर चोरी कर ले गए। भड़के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। 

विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही सुबह खेतों पर पहुंचे ग्रामीण परेशान हो गए। भड़के किसान चंदपा कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। कहा कि क्षेत्र में लगातार घटनाएं हो रही हैं। नवंबर से लगातार नलकूपों से चोरियां हो रही हैं। गांवों में पुलिस की गश्त नजर नहीं आती। हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी मात्रा में तार एकत्रित कर चोर आसानी से ले भी गए।
विज्ञापन


खेड़ा परसौली के नरोत्तम सिंह, कृष्ण कुमार, मीरा देवी, विजय सिंह, सुनील, गुड्डू सिंह, प्रेम शंकर, श्रीभगवान, सुनील, प्रेमपाल, उमाशंकर, बाबू सिंह, राम लाड़ली आदि पीड़ित किसान हैं, जिनके नलकूप से तार चोरी किए गए हैं। किसानों ने कहा कि तार कटने से नलकूपों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने कहा है कि खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed