फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity bills will be issued on the 7th of every month.

Hathras News: हर माह की सात तारीख को जारी होंगे बिजली के बिल

Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills will be issued on the 7th of every month.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मई माह के बिजली बिल सात जून को जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से प्रत्येक माह की सात तारीख को बिल जारी करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले में लगे करीब 1.45 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इस माह का बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को 14 जून तक भुगतान करने का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और 21 जून से उनकी विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की जा सकती है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को घर-घर बिल वितरण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अपना बिल यूपीपीसीएल की मोबाइल एप अथवा विभागीय काउंटरों से प्राप्त करना होगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल डाउनलोड कर भुगतान करने की अपील की है, ताकि विलंब शुल्क और विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।अधिशासी अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली के माध्यम से बिलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन ही अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed