फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electrical equipment worth lakhs stolen from village secretariat

Hathras News: ग्राम सचिवालय से लाखों के विद्युत उपकरण चोरी

Tue, 29 Aug 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 29 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electrical equipment worth lakhs stolen from village secretariat
ग्राम तसींगा के पंचायत सचिवालय से चोरी के मामले में पूछताछ करते कोतवाल लोकेश भाटी। संवाद - फोटो : samvad
ग्राम पंचायत सचिवालय तसींगा से रविवार की रात लाखों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए। सचिवालय में चोरी की घटना से खलबली मच गई। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन





पंचायत सहायक पूजा कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 27 अगस्त की रात बदमाश सचिवालय से इन्वर्टर, दो बैटरी, यूपीएस, प्रिंटर, रिवाॅल्विंग चेयर, एलईडी टीवी, वाई-फाई नेट कनेक्ट सहित आदि कीमती सामान ले गए। सुबह गांव वालों ने इस घटना की जानकारी दी। डायल 112 टीम के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम पहुंच गए।
विज्ञापन




टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि श्यामवीर सिंह की मदद से आसपास पूछताछ की है। इसके अलावा रविवार की रात ही तसींगा पंचायत के गांव गढ़ निवासी शिवकुमार पुत्र गिरिराज सिंह के यहां भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर शिवकुमार के यहां से इन्वर्टर, बैटरी चोरी कर ले जाने में सफल रहे। पुलिस का दावा है कि चोर जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे। प्रधान प्रतिनिधि ने इस संबंध में एसडीएम संजय कुमार से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed