{"_id":"5f63aa1d8ebc3e8c1a2f65d8","slug":"electric-department-not-found-bill-after-leader-s-request-hathras-news-ali244069883","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं मिला बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं मिला बकाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली महकमे के अफसरों ने जिले के जनप्रतिनिधियों से बकायेदारों का बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह करते हुए पत्र सौंपा लेकिन काफी दिन बीतने के बाद बिजली महकमा का बकाया नहीं आया है। तमाम कोशिशों के बाद बकाया हाथ न लगने के कारण अब बिजली महकमा बकायेदारों का कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले के 209 गांवों के हजारों लोगों ने पिछले तीन वर्ष से बिजली का बिल जमा नहीं कराया है। जिस पर करोड़ों रुपये बकाया है। जिले के कुरंसडा, वेदई, हाथरस देहात, सिकंदराराऊ देहात, कोटा, सोखना, गुतहरा, रोहई, टुकसान आदि गांव डिफाल्टर की सूची में भी हैं। इन गांवों के लोगों ने पूर्व में चली ओटीएस में बकाया जमा करने के प्रति रुचि नहीं दिखाई। बिजली अफसरों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी वे कार्यकर्ताओं को बकाया जमा करने के प्रति प्रोत्साहित करें, लेकिन आज तक महकमे के राजस्व ग्राफ नहीं बढ़ सका है। अब बिजली विभाग द्वारा शहर से देहात तक बकाया जमा करने के लिए डिस कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। ताकि बकाया हासिल हो सके।