{"_id":"beeae0d194b01e89677c1002fcc1ac45","slug":"electric-cut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिजरौली बिजलीघर का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिजरौली बिजलीघर का घेराव
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गांव गिजरौली में तीन दिन पहले फुंके ट्रांसफॉर्मर को न बदले जाने से मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गिजरौली बिजलीघर पर जमकर हंगामा काटते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों की बिजलीघर पर मौजूद विद्युत कर्मियों से भी नोक-झोंक हो गई।
ग्रामीण इलाकों की विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर विद्युत विभाग बेपरवाह बना हुआ है। कई गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंके हुए पडे़ हैं, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी इन ट्रांसफॉर्मरों को बदला नहीं जा रहा, जिस वजह से किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। गांव में छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तक नहीं कर पा रहे। इसी वजह से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क रहा है।
मंगलवार को भी गांव गिजरौली के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गिजरौली बिजलीघर का घेराव कर लिया और वहां जमकर हंगामा काटते हुए नारेबाजी की। इन ग्रामीणों की बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारियों से नोक-झोंक हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है, लेकिन कई बार की गई शिकायतों के बाद भी ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर बिजली कर्मचारी अवैध रूप से धनराशि की मांग कर रहे हैं। बाद में काफी समझाने-बुझाने के बाद ही ग्रामीण शांत हो सके।