{"_id":"6a9b297c71de4589f90b395b","slug":"electric-current-surges-through-water-passersby-narrowly-escape-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102724-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पानी में दौड़ा करंट, बाल बाल बचे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पानी में दौड़ा करंट, बाल बाल बचे राहगीर
Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
तहसील मोड़ पर हुए इसी जगह पानी में करंट दौड़ गया। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को हुई बारिश ने सादाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। इस बीच तहसील मोड़ पर जलभराव के दौरान पानी में करंट फैलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि तहसील मोड़ पर शुक्रवार सुबह बारिश के बाद काफी पानी जमा हो गया था। इस दौरान निकट लगे खंभे से करंट उतरकर सड़क पर भरे पानी में फैल गया। इसकी जानकारी होते ही वहां से गुजर रहे कई लोग बाल-बाल बच गए।
राहगीरों को जलभराव वाले स्थान से दूर किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत कर्मी अंकित पाराशर ने तत्परता दिखाई। उन्होंने जलभराव वाले स्थान के निकट झाड़ियां आदि लगाकर आवागमन रोक दिया। विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करंट को दूर किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद