फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   electric current caused flames to rise from the teenager body

हादसा: झटका मशीन का तार हाईटेंशन लाइन से छुला, करंट से किशोर के शरीर से उठने लगीं आग की लपटें, हुई मौत

Mon, 18 May 2026 10:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 18 May 2026 10:54 PM IST
सार

विनोद खेत पर झटका मशीन की फिटिंग करा रहा था। इस दौरान उसने तार का बंडल खेत के दूसरी तरफ फेंका, तभी किसी तरह तार हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और उसमें तेज करंट दौड़ गया।

विज्ञापन
electric current caused flames to rise from the teenager body
मृतक विनोद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव हबीपुर में 18 मई की सुबह करीब छह बजे 15 वर्षीय विनोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। किशोर झटका मशीन के तार को दूसरी तरफ फेंक रहा था, लेकिन यह तार ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट इतना तीव्र था कि किशोर के शरीर से आग की लपटें उठने लगीं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


यह देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी सकते में आ गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर किशोर के शरीर पर लगी आग बुझाई। काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विनोद अपने खेत की छुट्टा पशुओं से रखवाली के लिए झटका मशीन लेकर आया था। सोमवार की सुबह वह खेत पर झटका मशीन की फिटिंग करा रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान उसने तार का बंडल खेत के दूसरी तरफ फेंका, तभी किसी तरह तार हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और उसमें तेज करंट दौड़ गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार नीचे पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से विनोद की जान गई। विनोद कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता नोएडा में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के उपखंड अधिकारी युसूफ हुसैन का कहना है कि यदि हाईटेंशन लाइन का तार टूटा होता तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल ट्रिप कर जाती, जबकि ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई। एसडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण लोहे के तार के हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने का प्रतीत हो रहा है। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना हैं कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed