फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Election symbols allotted to candidates in Hathras

Hathras News: अध्यक्ष के 92 और सभासद के 693 प्रत्याशी मैदान में, मिले चुनाव चिह्न, निर्दलीय को मिले यह प्रतीक

Fri, 28 Apr 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

आरओ व एआरओ के माध्यम से सभी प्रत्याशियों से चुनाव चिह्न चुनने के लिए वरीयता फॉर्म भरवाए गए थे। इस आधार पर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया है। जिले में निकाय अध्यक्ष पद के 86 और सभासद व सदस्य पद के 693 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Election symbols allotted to candidates in Hathras
चुनाव चिन्ह प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस नगर निकाय चुनाव के मैदान में कूदे अध्यक्ष और सभासद पदों के दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को सभी तहसीलों में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। सभी तहसीलों में सुबह से दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी व उनके समर्थक जमे रहे। सभासद पद पर मनपसंद चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। प्रत्याशियों के मांग पत्र के अनुसार उन्हें वरीयता के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। 

विज्ञापन


सादाबाद तहसीलदार कीर्ति चौधरी द्वारा दिए गए चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी
विज्ञापन


यहां आरओ व एआरओ के माध्यम से सभी प्रत्याशियों से चुनाव चिह्न चुनने के लिए वरीयता फॉर्म भरवाए गए थे। इस आधार पर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया है। जिले में निकाय अध्यक्ष पद के 86 और सभासद व सदस्य पद के 693 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अब चुनाव चिह्न आवंटन होने के साथ ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी 

  • प्रमोद कुमार -- बसपा -- हाथी
  • लल्लन बाबू -- सपा -- साइकिल
  • श्वेता चौधरी -- भाजपा -- कमल
  • सीमा कुमारी -- कांग्रेस -- हाथ  
  • मोनवती देवी -- स्वतंत्र जनता राज पार्टी -- झूला 
  • कमल सिंह -- निर्दलीय -- सैनिक 


नगर पंचायत मुरसान के अध्यक्ष पद प्रत्याशी 

  • देशराज सिंह -- सपा -- साइकिल
  • रजनीश कुमार --  भाजपा -- कमल
  • राजीव कुमार -- राष्ट्रीय कांग्रेस -- हाथ
  • आयुष गौड़ -- निर्दलीय -- रिक्शा 
  • एलेश सिंह -- निर्दलीय -- फूल और घास
  • गिर्राज किशोर शर्मा -- निर्दलीय -- सितारा
  • बंटी देवी -- निर्दलीय -- स्कूटर


नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष पद प्रत्याशी 

  • ओमप्रकाश- सपा-- साइकिल 
  • मुंशी राम चटावले -- भाजपा -- कमल 
  • वीरेंद्र कुमार -- बसपा -- हाथी
  • कन्हैया लाल -- निर्दलीय-- दमकल
  • चंद्रप्रकाश -- निर्दलीय -- पहिया
  • ज्ञानेंद्र कुमार -- निर्दलीय -- तलवार 

 

  • तेज सिंह -- निर्दलीय -- कुर्सी सहित डायनिंग टेबल
  • पूनम -- निर्दलीय -- जीप
  • प्रेमवती -- निर्दलीय -- पानी की बोतल
  • मीनू गुप्ता -- निर्दलीय -- हल 
  • रूपकिशोरी -- निर्दलीय -- रेल का इंजन 
  • सचेंद्र कुशवाहा -- निर्दलीय -- फसल काटता किसान 
  • स्नेहा शर्मा -- निर्दलीय -- फरसा
  • सरोज -- निर्दलीय -- शटल
  • सावित्री देवी -- निर्दलीय --  वृक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed