{"_id":"640b8f837714d97ca004e9cc","slug":"election-claims-and-objections-on-electoral-rolls-will-be-taken-from-today-hathras-news-c-2-1-63386-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, 17 मार्च तक ली जाएंगी निवार्चक नामावलियों पर आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, 17 मार्च तक ली जाएंगी निवार्चक नामावलियों पर आपत्तियां
Sat, 11 Mar 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:43 AM IST
सार
निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट का प्रकाशन 10 मार्च को किया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली पर दावे और आपत्ति ली जाएगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च तक होगा।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से इन निर्वाचक नामावलियों पर दावे व आपत्तियां 17 मार्च तक मांगी गई है। इसके बाद एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने निर्वाचक नामावलियों को तैयार किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नामों पर दावे व आपत्तियां प्रशासन की ओर से मांगी गई हैं। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि पंचायत व नगरीय निकाय निर्वचन को लेकर निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट का प्रकाशन 10 मार्च को किया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली पर दावे और आपत्ति ली जाएगी। इस बीच में मतदाता दावे व आपत्ति अपने बूथों पर दर्ज करा सकते हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च तक होगा।
विज्ञापन