फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly woman fell from the roof due to fear of monkey attack

Hathras News: बंदर की घुड़की से डरकर बुजुर्ग महिला छत से गिरी, हुई घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Fri, 05 May 2023 08:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 08:19 PM IST
सार

60 वर्षीय फरदीन अपनी बेटी के यहां आई थी। बेटी के घर की छत पर खाना बनता है।शुक्रवार को वह खाना खाने छत पर गई थी। अचानक बंदर ने उसकी तरफ घुड़की मारी, जिससे वह डर गई। महिला छत से गिर गई और घायल हो गई।

विज्ञापन
Elderly woman fell from the roof due to fear of monkey attack
खूंखार बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में शुक्रवार को बंदर की घुड़की के डरकर बुजुर्ग महिला छत से गिर गई। वह घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


शहर में बंदरों का आतंक है। आए-दिन बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। ताजा मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली का है। 60 वर्षीय फरदीन पत्नी अलाउद्दीन निवासी अकराबाद जिला अलीगढ़ की बेटी की ससुराल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में है। फरदीन अपनी बेटी के यहां आई थी। बेटी के घर की छत पर खाना बनता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को वह खाना खाने छत पर गई थी। अचानक बंदर ने उसकी तरफ घुड़की मारी, जिससे वह डर गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। महिला छत से गिर गई और घायल हो गई। मौके भीड़ एकत्रित हो गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed