फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly man dies after wall collapsed due to a storm

Hathras News: तेज आंधी से गिरी दीवार,नीचे सो रहे बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 05 Apr 2026 03:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Apr 2026 03:04 PM IST
सार

तेज आंधी के साथ हुई बारिश से एक टिनशेड की दीवार भर भराकर गिर गई। उसके नीचे सो रहे राम खिलाड़ी मलबे में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Elderly man dies after wall collapsed due to a storm
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव नगला पीपली गांव में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के कारण टिनशेड की दीवार गिर गई। इस हादसे में दीवार के मलबे में दबकर राम खिलाड़ी (68) की मौत हो गई। घटना के वक्त वह टिनशेड के नीचे सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

विज्ञापन


3 अप्रैल की रात्रि नौ बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गांव नगला पीपली में एक टिनशेड की दीवार भर भराकर गिर गई। इससे नीचे सो रहे राम खिलाड़ी मलबे में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  4 अप्रैल की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राम खिलाड़ी को कोई संतान नहीं थी। वह गांव में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed