{"_id":"5e4d7c148ebc3ecefc02ebe3","slug":"eight-year-old-molested-remained-unconscious-for-two-days-sikandhra-rahu-news-ali227138614","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, दो दिन रही बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, दो दिन रही बेहोश
विज्ञापन
हाथरस: बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद कोतवाली पर मामले की जानकारी लेते एसपी गौरव बंसवाल।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बरात चढ़त को देखने गई आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया। अस्पताल में इलाज के दौरान वह दो दिनों तक बेहोश रही। होश में आने पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। मासूम के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार वालों के मुताबिक, 16 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे बच्ची गांव में निकल रही बरात को देख रही थी। तभी आरोपी कृष्णा यादव ने मुंह दबाकर बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया। वहां बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घायल अवस्था में बच्ची रात को घर पर आकर सो गई। सुबह जब बच्ची को कराहते हुए उसकी मां ने देखा तो उसके शरीर के नाजुक अंगों पर चोट के निशान थे। बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दो दिन तक बच्ची अचेत हालत में रही।
होश में आने पर उसने पूरी घटना परिवार वालों को बताई। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल कोतवाली पर पहुंचे और वहां पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली।