फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Srinagar residents battling waterlogging

Hathras News: जलभराव से जूझ रहे श्रीनगर निवासी, गंदे पानी में डूब चुके हैं घर

Sun, 27 Aug 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 27 Aug 2023 01:20 AM IST
सार

नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में लंबे समय से जल निकासी का कोई भी समुचित इंतजाम नहीं है। इस कारण यहां अधिकांश समय यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन
Srinagar residents battling waterlogging
मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर से लगे मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से डेढ़ दशक बाद भी यहां के बाशिंदे जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके में करीब आठ हजार की आबादी इस समस्या से बेहाल है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर व खाली पड़े भूखंड पूरी तरह गंदे पानी में डूब चुके हैं, जिससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में लंबे समय से जल निकासी का कोई भी समुचित इंतजाम नहीं है। इस कारण यहां अधिकांश समय यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। शनिवार को भी यहां के हालात काफी बदतर थे। मकान व भूखंड पूरी तरह से पानी में डूबे हुए थे। जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इसे लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से पत्र के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ, जबकि नगर पालिका सुविधाओं के नाम पर गृहकर और जलकर की वसूली भी इस क्षेत्र से करती है। जलभराव से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 15 साल से मोहल्ले में जलभराव की समस्या देखते आ रहे हैं। अधिकांश समय पानी भरा रहता है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -उत्तम, श्रीनगर नई बस्ती

मोहल्ले में जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण जलभराव की समस्या रहती है। बारिश के दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। बारिश में घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। -आजिम, श्रीनगर, नई बस्ती
मोहल्ले में कुछ साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन सीवर लाइन काफी छोटी डाली गई। साथ ही सड़क ऊंची हो गई है। इस वजह से भी जलभराव रहता है। -आदिल खान, श्रीनगर नई बस्ती

अभी तक यह क्षेत्र हमारे वार्ड में नहीं था। क्षेत्र में व्याप्त जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समस्या के निराकरण के लिए क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। पंपिंग स्टेशन बनने के बाद काफी हद तक जलभराव की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। -विमलेश सुरेश चौधरी, सभासद वार्ड नंबर 21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed