फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight of the Chairman, 30 nominations back to the nomination

अध्यक्ष के आठ, सदस्य के 30 नामांकन वापस

Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight of the Chairman, 30 nominations back to the nomination
election logo
नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत जिले में अध्यक्ष पद के आठ नामांकन वापस हो गए। इस प्रकार अब कुल 104 प्रत्याशी सभी नौ नगर निकायों के लिए चुनाव मैदान में हैं, जबकि सदस्य पद के लिए 30 नामांकन पत्र वापस हुए। इस प्रकार अब 362 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार सभी 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। नगर पालिका सिकंदराराऊ में अध्यक्ष पद के लिए सभी 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद के लिए आठ में से एक नामांकन किरन शर्मा ने वापस ले लिया। इस प्रकार यहां अब सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हाेंगे। हसायन में अध्यक्ष पद के लिए आठ में से एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन


इस प्रकार यहां भी अब सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। पुरदिलनगर नगर पंचायत में सभी 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। नगर पंचायत सादाबाद में अध्यक्ष पद के लिए अब 12 प्रत्याशी शेष बचे हैं। दो प्रत्याशी अवधेश कुमार और देवेंद्र गौतम ने नाम वापस ले लिए। नगर पंचायत सहपऊ में सभी 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सासनी के लिए कमलेश देवी और प्रदीप भारती ने नाम वापस ले लिए। यहां अब मात्र चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद पद के लिए नगर पालिका हाथरस में वार्ड संख्या 10,16, 22 से एक-एक और वार्ड संख्या 27 से दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार यहां कुल छह नामांकन वापस हुए। नगर पालिका सिकंदराराऊ में वार्ड संख्या 7,8,11,12,13 से एक-एक एवं वार्ड संख्या 10 से दो नामांकन वापस हुए। इस प्रकार कुल सात नामांकन वापस हुए। नगर पंचायत हसायन में सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 1,5,10 में एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। इस प्रकार तीन प्रत्याशियों की नाम वापसी हुई।


नगर पंचायत पुरदिलनगर में वार्ड संख्या 1,8,9 में एक-एक और वार्ड सात से दो नामांकन वापस हुए। इस प्रकार पांच नामांकन वापस हुए। नगर पंचायत मेंडू में सदस्य पद के वार्ड संख्या 11 से एक ने नाम वापिस लया। मुरसान के वार्ड संख्या 11 से एक व आठ में से दो नामांकन वापस हुए। इस प्रकार तीन नामांकन वापस हुए। नगर पंचायत सहपऊ में वार्ड 3,8 से एक-एक नामांकन वापस हुआ। इस प्रकार दो नामांकन वापस हुए। नगर पंचायत सासनी में वार्ड संख्या 5,8,11 में एक एक नामांकन वापस हुआ। इस प्रकार यहां कुल तीन नामांकन वापस हुए। सादाबाद में सदस्य का कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed