{"_id":"5cc0b05ebdec22146555ad73","slug":"eight-members-of-the-same-family-are-sick-by-drinking-leaned-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिपकली गिरा दूध पीने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिपकली गिरा दूध पीने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार
Thu, 25 Apr 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदयभान में छिपकली गिरा दूध पीने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटे चले इलाज के बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ हुआ।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव उदयभान में गायत्री देवी पत्नी नारायण सिंह के यहां मंगलवार की रात को दूध में छिपकली गिर गई। वह दूध परिवार के सदस्यों गायत्री देवी, भानुप्रताप पुत्र नरायन सिंह, राधा पुत्री सतीश, पवन पुत्र बलवीर, ऋषि पुत्र बलवीर, हैप्पी पुत्र इंदल, हर्ष पुत्र इंदल और तान्या पुत्री इंदल ने पीया। दूध में छिपकली गिरने की जानकारी तब हुई, जब भगोने का दूध सभी ने पी लिया।
इसकी जानकारी होते ही परिवार के सभी लोगों होश उड़ गए और उन्हें घबराहट होने लगी, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चला। डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने छिपकली वाला दूध पी लिया था, जिससे उनकी तबियत यह बात जानकर खराब हो गई। उन्हें इलाज दिया गया तो वह ठीक होकर अपने घर चले गए।