{"_id":"5b2559314f1c1b684d8b6d03","slug":"eid-make-happeily-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवइयों की मिठास के साथ दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवइयों की मिठास के साथ दी ईद की मुबारकबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाथरस में ईद पर नमाज अदा करते लाेग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ईद-उल-फितर का त्योहार जिले भर में खुलूस और अकीदत के साथ मनाया गया। जिले भर के ईदगाह और मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई। हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर परवरदिगार से मुल्क और कौम की सलामती व तरक्की की दुआ मांगी। माहौल अल्लाह-ओ-अकबर की आवाज से गूंज उठा। घर-घर में सेवइयां बनाई र्गइं, और मेहमानों का आमंत्रित किया गया। शहर मुफ्ती मोहम्मद इमरान कासमी ने कहा कि रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है। सभी मुस्लिमों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसी का ख्याल रखें। नमाज के बाद फितरा और जकात जरूर दें।
तीन घंटे डाइवर्ट रहा ट्रैफिक
नमाज से पहले ईदगाह रोड पर ओढ़पुरा और मुरसान गेट बांस मंडी की तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। इन वाहनों को मथुरा रोड होते हुए डाइवर्ट किया गया। दोनों तरफ पुलिस कर्मी बैरियर लगाकर बैठे हुए थे, जोकि वाहनों को वापस लौटा रहे थे। करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। नमाज खत्म होने के करीब एक घंटे बाद इस रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम
ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। ईदगाह और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी के जवानों का पहरा था। पुलिस फोर्स किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह मुश्तैद नजर आई। नमाज निपटने तक पूरा फोर्स मौके पर ही मौजूद रहा।
विज्ञापन
इन अफसरों ने संभाली कमान
डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य, एसपी सुशील घुले, एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी सुमन कनौजिया, कोतवाल जसपाल पंवार, अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य आदि अधिकारी मौजूद थे।