फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   effigy of BJP MLA was taken around the village by placing it on a buffalo

Hathras: भैंस पर रखकर गांव में घुमाया भाजपा विधायक का पुतला, फिर किया आग के हवाले, जमकर की नारेबाजी

Mon, 12 Feb 2024 01:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 01:22 AM IST
सार

बिलखौरा कला व खुर्द में बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों ने भाजपा हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर का पुतला भैंस पर रखकर पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
effigy of BJP MLA was taken around the village by placing it on a buffalo
भैंस पर पुतला रख पूरे गांव में घुमाते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सासनी में बिलखौरा कला व खुर्द में सड़क निर्माण की मांग को लेकर सातवें दिन भी ग्रामीणों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विधायक सदर के नाम से बने पुतले को भैंस पर रखकर गांव में घुमाया। रोड नहीं तो वोट नहीं, विधायक मुरादाबाद के नारे लगाए। स्कूल के मुख्य द्वार पर पुतला दहन किया। क्षेत्राधिकारी के समझाने पर भी वे नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बिलखौरा कला व खुर्द में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण आक्रोशित होते जा रहे हैं। धरना समाप्त करने के लिए अधिकारी तमाम प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सारे प्रयास सफल नहीं हो पा रहे। 11 फरवरी को फिर से ग्रामीणों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों को समझाने के लिए सीओ सदर राम प्रवेश राय मय पुलिस फोर्स के गांव पहुंचे। ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक मनाने की कोशिश की। ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर अड़े रहे। उनका जब तक रोड नहीं बनेगा तब तक न अपने बच्चों को स्कूल भेजेंगे और न ही स्कूल खोलने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकते ग्रामीण
ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय बिलखौरा कला पर अंजुला माहौर का पुतला बनाकर भैंस पर रखकर गांव में घुमाया। अंजुला माहौर मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी की। विधानसभा चुनाव में अंजुला माहौर ने ग्रामीणों से वायदा किया था कि वह जीतने के बाद इस गांव का संपर्क मार्ग जरूर बनवाएंगी, लेकिन विधायक बनने के बाद अंजुला माहौर ने आज तक कोई समस्या का निराकरण नहीं किया है। ग्रामीणों की समस्या नहीं सुनी। शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह संपर्क मार्ग करीब बीस साल से नहीं बना है। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार समस्या के बारे में लिखित और मौखिक तौर पर बताया भी लेकिन नतीजा सिफिर रहा।  

धरना देते हुए सात दिन हो गए, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। जनप्रतिनिधि झूठे वादे करके चले जाते हैं, जब तक संपर्क मार्ग नहीं बनेगा, तब तक धरना देकर स्कूल नहीं खोलना देंगे।- रामबाबू, बिलखौरा कला। 
यह रास्ता करीब 20 साल से टूटा पड़ा है। क्षेत्र के प्रतिनिधियों लोक लुभावने वादे कर चले जाते हैं। जब तक इस रास्ते को नहीं बनाएंगे तब तक बच्चों को शिक्षा से वंचित रखेंगे और धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।- वन चौधरी, बिलखौरा खुर्द।
जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। हमें ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो ग्रामीणों की समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं है। जब तक संपर्क मार्ग नहीं बनेगा तब तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।- अजय रावत, बिलखौरा कला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed