{"_id":"64e109133876b06ff70981ef","slug":"ed-interrogated-the-agent-and-his-family-for-13-hours-hathras-news-c-56-1-mrt1060-3626-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ईडी ने आढ़ती व उसके परिवार से 13 घंटे तक की पूछताछ, रात 10 बजे गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ईडी ने आढ़ती व उसके परिवार से 13 घंटे तक की पूछताछ, रात 10 बजे गई टीम
Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंडी समिति के आढ़ती के साथ फर्म पर काम करने वाले दो कर्मियों के साथ सभी के परिवारों की संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा किया। सूत्र बताते हैं कि टीम दो कर्मियों के कुछ दस्तावेजों को भी अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति का गेट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मंडी समिति हाथरस में शुक्रवार सुबह पहुंची प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़ की टीम देर रात तक जनपद में जमी रही। टीम ने मंडी समिति के आढ़ती के साथ ही फर्म के कर्मचारियों व परिवार के सदस्यों से लगातार 13 घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंडी समिति के आढ़ती के साथ फर्म पर काम करने वाले दो कर्मियों के साथ सभी के परिवारों की संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा किया। सूत्र बताते हैं कि टीम दो कर्मियों के कुछ दस्तावेजों को भी अपने साथ लेकर गई है। वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि टीम एक अन्य कर्मी को भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान नकदी बरामद होने की कोई सूचना नहीं है। शनिवार को पूरे दिन मंडी में चंडीगढ़ से कारोबारी का हवाला तार जुड़े होने की चर्चा रही। निदेशालय की टीम शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हाथरस मंडी समिति पहुंची थी। कुछ देर बाद ही आढ़ती के यहां छापा मारा था। रात लगभग दस बजे टीम के हाथरस से निकलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन