फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   duplicate voter id card will be taken from CSC

सीएससी से ले सकेंगे डुप्लीकेट वोटर कार्ड

Tue, 03 Mar 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
duplicate voter id card will be taken from CSC
प्रशांत भारती, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के मतदाताओं को अब डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं काटने होंगे। शासन स्तर से मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने का काम सीएससी ई गर्वनेंस को दे दिया गया है।शासन ने सीएससी पोर्टल पर डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनाकर पीवीसी प्रिंट दिए जाने की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने के साथ मतदाताओं को वोटर कार्ड खोने की स्थिति में काफी राहत मिली है।

सीएससी ई गर्वनेंस के द्वारा जिले की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में सीएससी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों द्वारा इन दिनों शासन की ज्यादातर योजनाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित कर ग्रामीणों लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को इन्हीं केंद्रों के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। अब शासन स्तर से मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम भी सीएससी ई गर्वनेंस को दे दिया गया है। ताकि ग्रामीणों को मतदाता पहचान पत्र नए बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़े। सीएससी पोर्टल के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता पहचान पत्र खोने की स्थिति में सीएससी केंद्र संचालक को 001 ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इस फॉर्म को सीएससी संचालक जिला प्रशासन के लिए फारवर्ड करेगा। इस फॉर्म के पहुंचने के बाद जिला प्रशासन से ओके की रिपोर्ट मिलने के बाद सीएससी संचालक पीवीसी मशीन के जरिए प्रिंट करके मतदाता को वोटर कार्ड दे सकेगा। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि सीएससी पोर्टल पर डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। इस पोर्टल से आम व्यक्ति वोटर आईडी कार्ड खोने की दशा में पीवीसी का प्रिंटेड कार्ड तत्काल पा सकेगा।सीएससी पर वोटर कार्ड के शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed