फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumper crushed bike in Sikandrarao, three labourers died

Hathras Road Accident: सिकंदराराऊ में आ रहे डंपर ने बाइक को रौंदा, तीन मजदूरों की हुई मौत

Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
सार

मधुसूदन डेयरी से मजदूरी करके शिवम, करन, अच्छन मजदूरी करके बाइक से वापस अपने घर सिकंदराराऊ लौट रहे थे। जैसे ही बाइक एटा रोड की लेन को पार करके अलीगढ़ लेन के कट की तरफ मुड़ रही थी, तभी एकाएक रोडवेज बस आ गई। उसके हॉर्न की तेज आवाज से युवक हड़बड़ा गए और सिकंदराराऊ की तरफ से एटा जा रहे एक डंपर की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Dumper crushed bike in Sikandrarao, three labourers died
मृतक मजदूर शिवम, करन और अच्छन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

26 दिसंबर की शाम को करीब साढ़े पांच बजे एटा रोड पर गांव फुलरई मुगलगढ़ी के निकट सामने से आए एक टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह तीनों एक डेयरी पर मजदूरी करके लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि जो पता चला है उसके अनुसार पीछे से आई बस ने जब हॉर्न दिया तो बचने के लिए एक साइड को हो गए और डंपर की चपेट में आ गए। तीनों ही सिकंदराराऊ के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


दरअसल एनएच- 34 एटा रोड पर मधुसूदन डेयरी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। यहां काफी संख्या में सिकंदराराऊ और आसपास के युवक मजदूरी व अन्य कार्य करते हैं। 26 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे डेयरी से मजदूरी करके शिवम (24) पुत्र रामपाल, करन (24) पुत्र मोहर सिंह निवासी मोहल्ला गौसगंज, अच्छन (50) पुत्र अब्दुल नबी निवासी मोहल्ला मटकोटा मजदूरी करके बाइक से वापस अपने घर सिकंदराराऊ लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही बाइक एटा रोड की लेन को पार करके अलीगढ़ लेन के कट की तरफ मुड़ रही थी, तभी एकाएक रोडवेज बस आ गई। उसके हॉर्न की तेज आवाज से युवक हड़बड़ा गए और सिकंदराराऊ की तरफ से एटा जा रहे एक डंपर की चपेट में आ गए। पहियों के नीचे आने से तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। बता दें कि गौसगंज निवासी करन और शिवम एक दि

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, कोतवाल अरविंद कुमार राठी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शिवम और करन की शिनाख्त तो मौके पर ही हो गई, लेकिन अच्छन की शिनाख्त अस्पताल में हो पाई। जैसे ही मौत की खबर मृतकों के परिजनों को मिली, वैसे ही सीएचसी में बड़ी भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। महिलाएं विलाप करने लगीं। दुर्घटना के बाद डंपर एटा की तरफ भाग गया।

तीन मौतों से सीएचसी पर मचा कोहराम
26 दिसंबर की शाम को एटा रोड पर हुई दुर्घटना में नगर निवासी तीन लोगों की मौत से सीएचसी पर कोहराम मच गया। तीनों मृतकों के परिजनों का करुण-क्रंदन गूंज रहा था। तीनों ही शादीशुदा थे। अच्छन के छह बच्चे हैं। इनमें से बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करते थे। एक टूटे-फूटे मकान में छप्पर डालकर उनका परिवार रह रहा था। उनकी मौत से उनके बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मोहल्ला गौसगंज निवासी शिवम पुत्र रामपाल के एक बेटा और एक बेटी है। वह भी मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। करन पुत्र मोहर सिंह पहले बिजली विभाग में काम काम करता था। वहां से काम छूटने पर वह मधुसूदन डेयरी में मजदूरी करने जाता था। संवाद

इसी जगह पर सत्संग हादसे में हुई थीं 121 मौतें
इस वर्ष जुलाई माह में इसी गांव फुलरई मुगलगढ़ी के निकट साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास चार किमी के दायरे में दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। कुछ दिन पूर्व घटनास्थल से तीन किमी दूर कासगंज रोड स्थित ऊपरगामी पुल पर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में मैनपुरी के दो किसानों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए थे। यहां से कुछ किमी दूर कासगंज रोड पर भी दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही सत्संग हादसे में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed