फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Due to the Kawand Yatra, movement of goods from many places in the district

कांवड़ यात्रा के चलते जिले में कई स्थानों से माल की आवाजाही हुई बंद

Sat, 27 Jul 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to the Kawand Yatra, movement of goods from many places in the district
कांवड़ यात्रा के चलते जिले में कई स्थानों से माल की आवाजाही ठप
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते कई राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं चल रहे मालवाहक वाहन
जिले में नहीं आ पा रहे कई जरूरी उत्पाद, यहां का माल भी नहीं पहुंच पा रहा अन्य जिलों वउत्तराखंड में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कांवड़ यात्रा के चलते जिले में कई स्थानों से माल की आवाजाही बंद हो गई है । यात्रा के चलते कई राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्गो पर मालवाहक वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इस कारण न तो जिले से सामान जा रहा है और न ही अन्य जिलों के अलावा उत्तराखंड में पहुंच पा रहा है। इससे करोड़ों पर नुकसान हो रहा है।
श्रावण माह में चलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार काफी तत्पर है। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली से देहरादून, हापुड़ हरिद्वार, बुलंदरशहर से गाजियाबाद दिल्ली तक मार्ग पूरी तरह से बीस के लिए बंद कर दिया गया है। यह मार्ग रक्षाबंधन से पूर्व खुलेगा। मार्ग बंद होने से हाथरस से घी, तेल, रिफाइंड, दालें, सब्जियां आलू, तोरई लौकी, अचार मुरब्बा आदि सामान उत्तराखंड को नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड से हाथरस जिले में मशीनरी पार्ट्स, कांच का सामन, पतंजलि के उत्पाद, मधुमक्खी पालन आदि का काम प्रभावित हो रहा है। जिले से करीब एक हजार माल वाहन वाहनों का उत्तराखंड के लिए संचालन होता है। यही वाहन वापसी में सामन लेकर जिले में आते हैं। कांवड़ यात्रा के चलते जिले के ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्र के चलते राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्गों को 20 दिन के लिए बंद कर दिया है। इस कारण सामान की आवाजाही बंद हो गई है। काफी नुकसान हो रहा है।
-विनीत शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
जिले से काफी मात्रा में सामान उत्तराखंड के लिए जाता है। वहां से भी काफी सामान आता है। कावड़ यात्रा के चलते सामान का आवागमन इन दिनों पूरी तरह बंद है। आर्थिक नुकसान के साथ काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
-इंद्रमोहन, ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed