फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Due to heavy rains, the intense flooding in the city, general public life is busy

तेज बारिश से शहर में भीषण जलभराव, सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 10 Jul 2019 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the intense flooding in the city, general public life is busy
तेज बारिश से हर तरफ पानी ही पानी
विज्ञापन

कोतवाली सहित कई सरकारी दफ्तरों में हुआ जलभराव, नाले-नालियां उफने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम को बुधवार आई तेज बारिश से शहर में भीषण जलभराव हो गया। नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया और ज्यादा इलाकों में पानी भर गया। कोतवाली सदर सहित कई सरकारी दफ्तरों में भी पानी भर गया। कुछ इलाकों में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। बरसात तो शाम के बाद थम गई लेकिन जलभराव की वजह से लोग देर रात तक परेशान रहे।
बारिश में शहर की ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था की कलई खुल जाती है। बुधवार को फिर यही हुआ। बुधवार की शाम करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर ताल-तलैया में परिवर्तित हो गया। शहर के ज्यादातर नाले-नालियों का पानी उफनकर सड़क पर आ गया। स्थानीय जलेसर रोड, तरफरा रोड, मोहनगंज, सरक्यूलर रोड, लेबर कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, आगरा रोड बस स्टैंड, भूरापीर, किला स्टेशन रोड, कचहरी रोड, डाकखाना वाली गली, मुरसान गेट, लाला का नगला, नाई का नगला, नगला तंदुला रोड, पत्थर वाली रोड सहित काफी इलाकों में कई-कई फीट पानी भर गया।
विज्ञापन

कई इलाकों में तो दुकानों और घरों में गंदा पानी घुस गया। इसकी वजह से लोग बेहद परेशान रहे। लोगों को इसके कारण हादसों का भी डर रहा। यही नहीं तालाब चौराहे पर भी जलभराव हो गया। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन भीषण जलभराव से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां जलभराव नहीं हुआ, वहां कीचड़ व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed