{"_id":"658c53ab67aae681df09dfb6","slug":"due-to-fog-and-increasing-cold-school-timings-for-classes-9-to-12-have-been-changed-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Time Change: कोहरे एवं बढ़ती ठंड के चलते कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों का समय बदला, आया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Time Change: कोहरे एवं बढ़ती ठंड के चलते कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों का समय बदला, आया आदेश
Wed, 27 Dec 2023 10:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:11 PM IST
सार
कोहरे व अत्यधिक ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश के क्रम में डीआईओएस संत प्रकाश ने कक्षा नौ से 12 तक विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संचालन सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
कोहरा ही कोहरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोहरे व अत्यधिक ठंड को देखते हुए हाथरस में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इस बारे में डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कोहरे व अत्यधिक ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश के क्रम में डीआईओएस संत प्रकाश ने कक्षा नौ से 12 तक विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संचालन सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक का अवकाश पहले ही घोषित हो चुका है।
विज्ञापन