फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Due to fear of police, laborer hanged himself

Hathras News: पुलिस के डर से मजदूर ने फंदा लगा कर जान दी

Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of police, laborer hanged himself
लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गोंडा मार्ग स्थिति गांव डिग्सी में बृहस्पतिवार सुबह मजदूर कलुआ सिंह (55) ने पुलिस कार्रवाई के डर से पेड़ पर फंदा लगा कर जान दे दी। उसके बेटे शिवम ने कहा है कि सगी चाची ने नाली के विवाद में बीती चार अगस्त को पिता के खिलाफ लोधा थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना के लिए पुलिस बार-बार थाने बुला रही थी। इसी मानसिक दबाव में उसके पिता ने फंदा लगा कर जान दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा है कि कलुआ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, इसकी जांच के लिए थाने बुलाया जा रहा था। उसकी आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोधा के गांव डिग्सी निवासी कलुआ सिंह (55) पुत्र शिवशंकर के बेटे शिवम ने बताया कि चार अगस्त को परिवार में नाली को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें सगे चाचा सतेंद्र की पत्नी शीला देवी ने पिता के खिलाफ लोधा थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लोधा थाना पुलिस बार बार उन्हें थाने बुला रही थी। पुलिस वालों ने घर तोड़ने की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद से पिता बहुत परेशान थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वह अगोंछा लेकर खेत की तरफ गए। बेटे और पत्नी ने कुछ देर तक उनके वापस आने का इंतजार किया। इसके बाद शिवम खुद खेत पर गया तो पिता का शव पेड़ पर लटका देखा। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिली तो लोधा थाना के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलुआ सिंह परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उसके पास एक दो बीघा खेत थे और अलग से मजदूरी कर परिवार पाल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed