{"_id":"66579a662b8455d3ca0b4e76","slug":"due-to-fault-in-the-transformer-power-supply-of-women-hospital-was-cut-off-hathras-news-c-56-1-sknl1012-115608-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रांसफॉर्मर में खराबी से महिला अस्पताल की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रांसफॉर्मर में खराबी से महिला अस्पताल की बिजली गुल
Thu, 30 May 2024 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 30 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल की बिजली गुल होने पर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में काम करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
बुधवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में लगा ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग के चलते गड़बड़ी का शिकार हो गया। इस कारण जिला महिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली गुल रहने से कई काउंटरों पर मोबाइल की रोशनी में मरीजों को दवाओं के वितरण सहित अन्य कार्य हो सके। पंखों की हवा नहीं मिलने से मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि शहर के अलीगढ़ रोड नवल नगर स्थित 33/11 केवी प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से बागला जिला अस्पताल को अलग फीडर से विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। अस्पताल परिसर में अलग विद्युत उपकेंद्र बना है। इस पर लगे अलग-अलग ट्रांसफॉर्मर से बागला जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एमडीटीबी हॉस्पिटल व अस्पताल परिसर में बने अधिकारी व कर्मचारियों के आवास को विद्युत आपूर्ति पहुंचती है। बुधवार की सुबह ओवरलोडिंग के चलते जिला महिला अस्पताल को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने वाले ट्रांसफॉर्मर और लाइन में दिक्कत आ गई। बिजली गुल होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई। अल्ट्रासाउंड से लेकर अन्य जांच भी प्रभावित रहीं।
ओवरलोडिंग से ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज में खराबी आ गई थी। इस कारण कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जानकारी होने पर तुरंत ही ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज को बदलवा लिया गया। तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल को सकी।
विज्ञापन
-डॉ. पुष्पलता, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।