{"_id":"6a305d650f42e43df80ffd3b","slug":"drunken-youths-in-a-car-brandished-a-pistol-in-public-hathras-news-c-56-1-hts1004-150038-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नशे में धुत कार सवार युवकों ने सरेआम लहराई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नशे में धुत कार सवार युवकों ने सरेआम लहराई पिस्टल
Tue, 16 Jun 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगई का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ रईसजादे सरेआम एक दुकान पर लाइसेंसी पिस्टल लहराते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। यह पूरी घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसने स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
देर रात कार में सवार कुछ युवक अलीगढ़ रोड स्थित एक आइसक्रीम पार्लर पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी युवक शराब के नशे में धुत थे। रूतबे की सनक में एक युवक ने कार में ही बैठे-बैठे अचानक अपनी जेब से पिस्टल निकाल ली। हद तो तब हो गई जब नशे में मदहोश युवक ने दुकानदार की तरफ पिस्टल बढ़ाते हुए फिल्मी अंदाज में कहा, मेरी पिस्टल लेकर मुझे गोली मार दो।
आइसक्रीम दुकानदार उस वक्त अपने प्रतिष्ठान के प्रचार और कस्टमर रिव्यू के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। दुकानदार को भी अंदाजा नहीं था कि उसका यह नॉर्मल वीडियो एक क्राइम फुटेज में बदल जाएगा। युवकों की यह खतरनाक करतूत मोबाइल के कैमरे में लाइव कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग सरेआम हथियार के इस प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखे सवाल उठा रहे हैं। एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि प्रकरण में वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।