{"_id":"6871701d16c71200cb05f320","slug":"drunk-father-raped-his-daughter-arrested-hathras-news-c-56-1-sali1016-134379-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नशे में बेटी के बाल पकड़़ खींचते हुए पिता ले गया छत पर, वहां किया उसके साथ गंदा काम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नशे में बेटी के बाल पकड़़ खींचते हुए पिता ले गया छत पर, वहां किया उसके साथ गंदा काम, गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:42 AM IST
सार
मां बाजार में सामान लेने गई थी, घर पर बेटी और उसके पिता थे। शराब के नशे में पिता ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। उसने बेटी के बाल पकड़े और घसीटते हुए छत पर ले गया। वहां पर बेटी के साथ उसने गंदा काम किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepic
विस्तार
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 जुलाई को पिता पर किशोरवय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि साहब, नशे में गलती हो गई।
विज्ञापन
घटना 10 जुलाई दोपहर करीब दो बजे की है। थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि वह घटना के समय बाजार में सामान लेने गई थी, घर पर बेटी और उसके पिता थे। इस दौरान बेटी को उसके पिता बाल पकड़कर खींचते हुए ऊपर छत पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घर लौटने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन