{"_id":"582217034f1c1bf67eb38eae","slug":"drunk-bus-driver-friend-handed-hit-two-vehicles-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में चालक ने दोस्त को सौंप दी बस, दो वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में चालक ने दोस्त को सौंप दी बस, दो वाहनों को मारी टक्कर
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में ख्ाड़ी रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के चालक ने शराब के नशे में अपने दोस्त को बस सौंप दी। अनियंत्रित बस ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव टोली के निकट दो वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस चला रहा युवक भी पुलिस हिरासत में है। बस की टक्कर से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रोडवेज बस परिचालक सुमित ने पुलिस को बताया कि बस चालक हरिभान सिंह को कुरावली पर उसका दोस्त बबलू मिल गया। दोनों ने वहां पर शराब पी। कुछ देर बाद चालक हरिभान ने बस बबलू को चलाने के लिए दे दी। नशे में धुत बबलू बस को चलाने लगा। कंडक्टर ने मना भी किया लेकिन हरिभान नहीं माना, तथा बस को बबलू चलाता रहा।
शाम 5 बजे सिकंदराराऊ से 8 किमी पहले गांव टोली के निकट बस अनियंत्रित हो गई तथा उसने पहले मेटाडोर में टक्कर मारी। इसके पश्चात सवारियों से भरी टाटा मैजिक में टक्कर मारी। टक्कर के बार टाटा मैजिक गड्ढे में जा गिरी। इसमें जितेंद सिंह निवासी गांव बढैरा जिला एटा को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उसे आगरा रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बस को मंडी समिति के निकट पीछा कर पकड़ लिया। रोक कर बबलू तथा हरिभान की पिटाई कर डाली। इस दौरान हरिभान तो मौका पाकर भाग गया लेकिन कोतवाली पुलिस ने बबलू तथा बस को हिरासत में ले लिया है।
टाटा मैजिक स्वामी श्यामवीर ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने कहा है कि इस मामलेे में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक फरार है। कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।