{"_id":"5d5ee2ba8ebc3e6c662e47f3","slug":"drug-businessman-dies-due-to-current-in-cooler-quandary-sadabad-news-ali2115783125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में आए करंट से दवा कारोबारी की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर में आए करंट से दवा कारोबारी की मौत, कोहराम
विज्ञापन

गांव गढ़ी अंचा का रहने वाला था युवक, आगरा में हुआ हादसे का शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अंचा के घुंघरू व्यवसायी के बेटे की आगरा में करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार की सुबह को मृतक के शव को गांव में लाया गया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव गढ़ी अंचा निवासी घुंघरू व्यवसाई महाराज सिंह के तीन बेटे हैं, जिनमें से मध्य का बेटा घनेंद्र सिंह उम्र करीब 38 वर्ष सिकंदरा आगरा में किराए के मकान में रहकर वहीं दवा कारोबार का काम करता था। बताते हैं कि बुधवार की शाम जब वह अपने किराए के मकान पर वापस लौटा और कूलर में पानी डालने गया तो इस दौरान कूलर में आए करंट से वह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों को जब इस घटना के बारे में पता लगा तो देर रात ही परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरू वार की सुबह परिजन शव को लेकर गांव गढ़ी अंचा में पहुंचे, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों में घनेंद्र की मौत से कोहराम मचा हुआ था। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। बताते हैं कि घनेंद्र पर दो बच्चे भी थे।