{"_id":"6a2c7828303890522f03d0e6","slug":"drop-in-prices-enhances-the-appeal-of-dashehri-mangoes-hathras-news-c-56-1-hts1003-149862-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाव लुढ़कने से बढ़ा दशहरी आम का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाव लुढ़कने से बढ़ा दशहरी आम का स्वाद
Sat, 13 Jun 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड पर होती आमों की बिक्री। संवाद।
- फोटो : Samvad
फलों के राजा आम की आवक बढ़ने इसके भाव लुढ़क गए हैं। कुछ दिन पहले तक 80 से 100 रुपये किलो के भाव बिक रहा दशहरी आम अब 50 रुपये किलो में बिक रहा है। जिससे आम लोग भी इसके स्वाद का आनंद ले रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो लगातार आ रही आंधी और मुरादाबाद, अमरोहा व रामपुर से आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट हुई है।
कुछ दिन पहले तक दशहरी आम 60 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर करीब 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। भाव कम होने के बाद मांग बढ़ रही है। फल कारोबारी राम कुमार के अनुसार मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और अन्य तराई क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में दशहरी आम बाजारों में पहुंच रहा है। आवक बढ़ने से भाव कम हुए हैं। आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने पर दामों में और कमी आने की संभावना है।
इधर, भाव कम होने और गर्मी बढ़ने से आम की मांग बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार आम की गुणवत्ता भी बेहतर है, जिससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।