फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drogaon drunken ruckus bitten, beaten

नशे में धुत दरोगाओं ने काटा हंगामा, मारपीट

Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Drogaon drunken ruckus bitten, beaten
dalit beaten
थाना हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित धमीजा होटल पर गुरुवार रात को दो दरोगाओं और उनके दो साथियों ने नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। होटल में खाना खा रहे लोगों के साथ मारपीट की और संचालक के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


संचालक मुकेश धमीजा ने फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस की जीप देख आरोपी दारोगा और उनके साथी कार में सवार होकर भाग गए। मुकेश धमीजा के मुताबिक दोपहर को स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पुलिस की वर्दी पहने दो दरोगा होटल पर आए और उनके साथ दो युवक सादा कपड़ों में थे।
विज्ञापन


धमीजा के मुताबिक दोपहर से आरोपी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच कई बार उन्होंने खाना, पापड़, सलाद, फ्राइड आलू के अलावा सिगरेट, नमकीन आदि सामान भी लिए। रात को जाने से पहले होटल संचालक ने आठ सौ रुपये करीब का बिल थमाया तो आरोपी उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक के साथ अभद्रता करने के बाद वहां खाना खा रहे लोगाें के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद तीन युवक होटल से भाग गए, इन पर होटल का छह सौ रुपये का बिल भी था। धमीजा ने थाना हाथरस गेट के कोतवाल रजनेश तिवारी को शिकायत की।


कोतवाल ने मौके पर एसआई मनोज शर्मा को भेजा। शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मनोज शर्मा ने बताया कि होटल संचालक ने शिकायत दी है। आरोपों की जांच की जा रही है। आला अधिकारियों को इसकी जानकारी  दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed