फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Driving center open soon in Hathras

Hathras News: जिले में जल्द खुलेगा ड्राइविंग सेंटर, शासन स्तर से मांगे गए आवेदन

Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
सार

हाथरस में जल्द ही ड्राइविंग सेंटर खुलेगा। इसके लिए शासन स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। ड्राइविंग सेंटर खोलने के लिए हल्के वाहनों के लिए एक एकड़ भूमि व भारी वाहनों के लिए दो एकड़ भूमि होगी। इस परिसर में चालकों के प्रशिक्षण के लिए क्लास रूम व ट्रैक की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
Driving center open soon in Hathras
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वाहन चलाने का लाइसेंस लेने से पहले आवेदकों को पहले यातायात के नियमों का पालन करने का तरीका सीखना होगा। उसके बाद ही एआरटीओ कार्यालय से उनको लाइसेंस जारी होगा। जिले में जल्द ही इसके लिए ड्राइविंग सेंटर खुलेगा। इसके लिए शासन स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिन-प्रतिदिन सड़कों पर वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में प्रत्येक जिले में ड्राइविंग सेंटर खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस केंद्र पर दो चालकों की नियुक्ति होगी। खास बात यह है कि ड्राइविंग सेंटर से प्रमाण पत्र लेने वाले वाहन चालकों को सीधे एआरटीओ कार्यालय से बिना टेस्ट दिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी होंगे।  ड्राइविंग सेंटर खोलने के लिए हल्के वाहनों के लिए एक एकड़ भूमि व भारी वाहनों के लिए दो एकड़ भूमि होगी। इस परिसर में चालकों के प्रशिक्षण के लिए क्लास रूम व ट्रैक की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग ने ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक का वार्षिक टर्नओवर दो करोड़ रुपये होना जरूरी है। सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने होंगे, जिसकी एक माह की रिकॉर्डिंग रखी जाएगी। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि ड्राइविंग सेंटर खोलने से संबधित पत्र आया है। इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे, ताकि जिले में ड्राइविंग सेंटर खोले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed