फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dramatized his own kidnapping to trap family members

Hathras News: परिवार के लोगों को फंसाने के लिए रचा खुद के अपहरण का नाटक

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dramatized his own kidnapping to trap family members
कोतवाली हसायन में चार दिन पहले दर्ज हुए अपहरण के मामले में पुलिस व एसओजी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने परिजनों से चल रही रंजिश के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद के अपहरण का नाटक रचा था। पुलिस व एसओजी टीम ने अपहृत को मैनपुरी जिले के बेवर से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन




मंगलवार को मेंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि चार अक्तूबर को कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली निवासी रामवीर सिंह ने तहरीर देते हुए कहा था कि उनका बेटा शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू आलू बेचने के लिए अलीगढ़ के पनैठी स्थित गायत्री कोल्ड स्टोर अपनी बाइक से गया था और घर नहीं लौटा। उसकी बाइक गांव गोपालपुर रजबहे पर खड़ी मिली।
विज्ञापन




थाना हसायन में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। उसी दिन रात्रि में पिता ने अपने पुत्र का हत्या के उद्देश्य से अपहरण किए जाने के संबंध में परिवार के मनोज कुमार व प्रवमेंद्र कुमार उर्फ किट्टू पुत्रगण मन्नेश कुमार व बल्देव उर्फ गुलशन पुत्र मनोज कुमार निवासीगण गांव खिटौली थाना हसायन व आशू पुत्र खेतपाल निवासी पुन्हेरा थाना जलेसर एटा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता व आरोपियों के मध्य पूर्व में पारिवारिक जमीनी बंटवारे के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि कोतवाली हसायन पुलिस एवं स्वाट/एसओजीटी टीम ने छानबीन में पाया कि अपहृत द्वारा स्वयं के अपहरण की साजिश कर विपक्षियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराए जाने के उद्देश्य से स्वयं लापता होकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया। मंगलवार को हसायन पुलिस टीम व एसओजी टीम ने अपहृत को ज्योता धीरपुर चौराड़ा बेवर जिला मैनपुरी से सकुशल बरामद कर लिया।



पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अपहृत शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू ने बताया कि तीन अक्तूबर की सुबह पिता खेत में ट्रैक्टर से खाद डलवा रहे थे। तभी ताऊ के बेटे प्रवेंद्र व मनोज ने खाद डालने से मना कर दिया। पिता ने खाद दूसरे खेत में डलवा दिया। इस बात से वह बहुत कुपित हुआ, क्योंकि ताऊ के बेटे पूर्व में भी उनको पारिवारिक बंटवारे में मिली जमीन में काम करने से रोकते रहते थे।



पिछले वर्ष भी इन लोगों ने उसके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी, जिसका मुकदमा थाना हसायन में दर्ज कराया गया था, लेकिन उसमें इन लोगों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वह तीन अक्तूबर को बाइक से आलू बेचने गायत्री कोल्ड स्टोर पनैठी पर गया। कुछ देर वहां रुकने के बाद शाम साढ़े पांच बजे बेहटा बंबा रेलवे क्रॉसिंग के आगे आकर बाइक खड़ी कर दी और अपने फोन से परिचित रोहित पुत्र सतेंद्र राघव निवासी साथा नवीपुर को फोन किया और उसे सलेमपुर के पास गंदे नाले पर बुलाकर उसकी स्कूटी पर बैठकर उसके घर पहुंच गया और अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया।



उसने रोहित को बताया कि परिवार में जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया है। वह दो-चार दिन उसके घर पर रहेगा। छह तारीख को वह अपने सगे संबंधी के पास दिल्ली जाने के लिए रोहित से स्कॉर्पियो गाड़ी किराये पर मंगाकर टूंडला रेलवे स्टेशन पर गया था, लेकिन स्टेशन पर पुलिस की सक्रियता को देखते हुए रोहित के लौटने के बाद रोहित के फोन पर एक राहगीर के फोन से दोबारा संपर्क किया तो वह कॉल नहीं उठा रहा था। फिर उसने रोहित की मां को फोन कर रोहित को गाड़ी सहित वापस भेजने के लिए कहा, लेकिन मां ने बताया कि वह फोन नहीं उठा रहा है।



वह ऑटो किराये पर लेकर दोबारा रात्रि में रोहित के घर पहुंच गया और वहा से सुबह निकलकर छिपा-छिपाता घूम रहा था। उसने पुनः एक राहगीर के नंबर से अपने मामा पप्पू को फोन किया। तब पुलिस ने उसे परिजनों के साथ जाकर ज्याता धारपुर चौराहा बदर मैनपुरी से पकड़ लिया। उसका उद्देश्य खुद छिपकर विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई कराना था।




गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष धीरज गौतम, एसआई मयंक चौधरी के अलावा सचिन शर्मा, अवधेश कुमार, ललित, धर्मेंद्र, रिंकू, प्रवेंद्र व उमेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed