{"_id":"6a1d6fee43a54780a0046387","slug":"dr-vedprakash-agrawal-becomes-new-cmo-of-hathras-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डॉ. वेदप्रकाश बने हाथरस के नए सीएमओ, हापुड़ से होकर आए तबादला, 3 जून को संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डॉ. वेदप्रकाश बने हाथरस के नए सीएमओ, हापुड़ से होकर आए तबादला, 3 जून को संभालेंगे कार्यभार
Mon, 01 Jun 2026 05:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:12 PM IST
सार
मूल रूप से बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के निवासी डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल का लंबा समय हापुड़ स्वास्थ्य विभाग में बीता है। डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि वे बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
हाथरस के नए सीएमओ डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किए गए बड़े फेरबदल के तहत डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल को हाथरस का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले हापुड़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे। डाॅ. वेदप्रकाश 3 जून को हाथरस पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे। इस बड़े बदलाव के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें नए सीएमओ पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
हाथरस में तैनात रहे पूर्व सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह के स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली चल रहा था। पिछले पांच महीनों से जिले के एसीएमओ डॉ. राजीव रॉय कार्यवाहक सीएमओ के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब स्थायी सीएमओ की तैनाती से स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मूल रूप से बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के निवासी डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल का लंबा समय हापुड़ स्वास्थ्य विभाग में बीता है। डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि वे बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर उनका जोर रहेगा। प्राथमिकता होगी कि चिकित्सक मुख्यालय पर ही रुकें। जननी सुरक्षा जैसी लाभार्थी योजनाओं के क्रियान्वयन पर पूरा फोकस रहेगा।
विज्ञापन