फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti with pomp

Hathras News: धूमधाम से मनी डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

Fri, 14 Apr 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:13 PM IST
सार

जिला बार हॉल में अध्यक्ष अजय भारद्वाज के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस मौके पर ममता कौशिक, मुकेश चतुर्वेदी, दिनेश देशमुख, रमेश चंद्र निमेश, नरेंद्र कुमार गौतम, अखिलेश कुमार, दुर्गेश खान थे। रेवती प्रसाद सत्संगी मार्ग स्थित कुसुम वाटिका में बसपा द्वारा डॉ.आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें अलीगढ़ मंडल कोऑर्डिनेटर रणवीर कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में  रहे। केक भी काटा गया।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti with pomp
प्रभात फेरी के दौरान जीप से जनता का अभिवदन करती डॉ.बीआर आंबेडकर शोभायात्रा समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को हाथरस में धूमधाम से मनाई गई। उनके छवि चित्र व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह माहौर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आगरा उत्तरी के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह, सदर विधायक अंजुला माहौर, पूर्व चेयरमैन डॉली माहौर, हरीशंकर राना, रामवीर सिंह भैया आदि थे।

विज्ञापन


भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में मथुरा रोड स्थित आंबेडकर पार्क में जयंती मनाई गई। इस मौके पर विनोद चौधरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रामकुमार माहेश्वरी, राजकुमारी चौहान, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, धीरज जैन आदि थे। शहर के किला गेट स्थित आवास पर पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। सपा कार्यालय पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता  पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने की। संचालन सुशील यादव ने किया। इस मौके डॉ ललित बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती बघेल, चौ भाजुद्दीन, एसपी सिंह सेंगर, रामनारायण काके आदि थे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय आगरा रोड पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में  डॉ.आंबेडकर की जयंती मनाई गई। संचालन कार्यवाहक शहराध्यक्ष अनुज कुमार संत ने किया। विनोद कुमार कर्दम, अविनाश पचौरी, ऋषि कौशिक, हरीशंकर वर्मा, कपिल नरुला, ताहिर नूरी, कपिल नरुला, जीके अग्रवाल, अजय गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला बार हॉल में अध्यक्ष अजय भारद्वाज के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस मौके पर ममता कौशिक, मुकेश चतुर्वेदी, दिनेश देशमुख, रमेश चंद्र निमेश, नरेंद्र कुमार गौतम, अखिलेश कुमार, दुर्गेश खान थे। रेवती प्रसाद सत्संगी मार्ग स्थित कुसुम वाटिका में बसपा द्वारा डॉ.आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें अलीगढ़ मंडल कोऑर्डिनेटर रणवीर कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में  रहे। केक भी काटा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केसी निराला के अलावा राजकपूर, विनोद प्रेमी, संजय प्रमोद, राजू वाल्मीकि, वीरेंद्र कुमार, राघवेंद्र  कुमार, ठाकुरदास, आबिद, प्रेम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे। 


 वहीं, आगरा रोडपर  बामौली हाउस पर डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने बाबा साहेब के चित्र पर फूल माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर अमित शर्मा ,रामहारी कौशिक, बंटी, अनुज चौधरी, पंकेश दीक्षित आदि थे। शहर के अलीगढ़ रोड पर शिल्पा गेस्ट  हाउस में उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ.बीआर आंंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसके संयोजक संगठन के जिलाध्यक्ष शम्मी गौतम थे। इस मौके पर कवि सम्मेलन और संगोष्ठी भी हुई। इधर, रालोद के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी अलीगढ़ रोड पर नवग्रह मंदिर के सामने डॉ.आंबेडकर पार्क पर रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed