{"_id":"69e54884bfd7d052d904bf30","slug":"dr-ambedkars-hoarding-torn-report-filed-hathras-news-c-56-1-hts1004-147410-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डॉ. आंबेडकर का होर्डिंग फाड़ा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डॉ. आंबेडकर का होर्डिंग फाड़ा, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
होर्डिंग।
मथुरा रोड पर गांव कछुपरा स्थित आंबेडकर पार्क पर लगे बाबा साहेब का होर्डिंग फाड़े जाने से अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर अनुयायियों को शांत किया तथा आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज की।
गांव कछपुरा की डाॅ. भीमराव आंबेडकर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ग्राम वासियों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के बधाई के संबंध में एक होर्डिंग गांव स्थित आंबेडकर पार्क के बाहर लगाया था। शनिवार की देर रात किसी अराजक तत्व ने उसको फाड़ दिया।
जानकारी पर एससी/एसटी डिस्ट्र्रिक्ट विजिलेंस एंड मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य विजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने भी अनुयायियों को समझाया तथा बाद में कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अराजक तत्व की तलाश की जा रही है।