{"_id":"5d8e54868ebc3e93bc19a0ab","slug":"download-application-for-vehicle-records-in-mobile-phone-hathras-news-ali214741884","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन में वाहन के अभिलेखों के लिए एप करें डाउन लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन में वाहन के अभिलेखों के लिए एप करें डाउन लोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन में वाहन के अभिलेखों के लिए एप करें डाउन लोड
वाहन के सभी अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए दो एप
उत्तर प्रदेश परिवहन शासन द्वारा दोनों में से एक एप को मोबाइल में डाउन लोड करने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब लोगों को अपने वाहन के कागजतों को साथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस इसके लिए उन्हें अपने एंड्राइड मोबाइल फोन में एक एप डाउन लोड करना होगा। उस एप में वाहन संबंधी सभी अभिलेख अपलोड होंगे। जिसे वाहन चेकिंग के दौरान दिखाने पर चालान भी नहीं कटेगा।
उत्तर प्रदेश परिवहन शासन द्वारा वाहन के सभी अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए दो एप डिजीलाकर व एम-परिवहन एप लांच किए गए हैं। इनको कोई भी अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इनमें अपने वाहन के अभिलेख रख सकते हैं। इसके लिए वाहन चालक को वाहन के असली दस्तावेज अपने साथ रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कहीं पर भी वाहन चेकिंग के समय एप को खोलकर चेकिंगकर्ता अधिकारी को अपने मोबाइल फोन पर वाहन के अभिलेख दिखा सकते हैं।
यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया कि एप के अपलोड किए गए वाहन के सभी अभिलेख पूरी तरह से मान्य हैं। किसी एक एप को अपनी सुविधानुसार मोबाइल फोन में डाउन लोड कर, उसमें वाहन के अभिलेखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
दोनों ही एप लोगों की सुविधा के लिए जारी किए गए हैं। इस एप में वाहन से संबंधित सभी अभिलेख सुरक्षित रखकर, चेकिंग के दौरान अधिकारी को दिखाए जा सकते हैं। यह एप पूर्ण रूप से मान्य हैं।
-रामशब्द यादव, सीओ सदर