{"_id":"68dd8b4af099a1ad6f051d58","slug":"dogs-create-terror-in-agra-road-area-bite-50-people-in-one-day-hathras-news-c-2-1-mrt1037-803007-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा रोड इलाके में कुत्ते का आतंक, 24 घंटे के अंदर बच्चों समेत 50 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा रोड इलाके में कुत्ते का आतंक, 24 घंटे के अंदर बच्चों समेत 50 को काटा
Thu, 02 Oct 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:42 AM IST
सार
बीते 24 घंटे में एक कुत्ते ने ही करीब 50 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। लोगों को कुत्ते के पागल होने की आशंका है और उनमें दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस शहर के आगरा रोड पर एक कुत्ते ने पिछले 24 घंटे के अंदर 50 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में एक कुत्ते ने ही करीब 50 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। लोगों को कुत्ते के पागल होने की आशंका है और उनमें दहशत बनी हुई है। आगरा रोड, कलवारी रोड, गिजरौली के कुत्ते के काटने के करीब 50 लोग 1 सितंबर को जिला अस्पताल पहुंचे। इन सभी को एंटी रेबीज इजेंक्शन लगवाए गए। यह तीनों इलाके आपस में सटे हैं। लोगों का कहना है कि कुत्ता अचानक से झपटता है और काट लेता है। लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राहुल ने बताया कि महज 24 घंटे में कुत्ते के काटने से जख्मी हुए 50 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। कुत्ते के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाने से स्थिति गंभीर हो सकती है। इस कारण घायलों के परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन