{"_id":"6acbfd36167a59453c01410c","slug":"dogs-are-biting-40-people-every-day-in-the-chandaus-area-hathras-news-c-426-1-sali1004-3092-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चंडौस क्षेत्र में हर रोज 40 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चंडौस क्षेत्र में हर रोज 40 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते
Mon, 12 Oct 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर चंडौस कस्बा और कई गांवों के लोग कुत्ता काटे के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी के रिकार्ड में रोजाना करीब 40 लोगों को रेबीज की डोज लगाई जा रही है। महीने में करीब 1100 डोज लगाई जा रही हैं।जहां देखो वहीं पर कुत्तों का झुंड दिखाई दे रहे हैं, जिनसे लोग डरे और परेशान हैं।
गलियों में घूमने वाले कुत्ते महिलाओं व बच्चों पर अटैक कर रहे हैं, लेकिन न तो कस्बे और न ही ग्रामीण क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी ने बताया कि प्रतिदिन 40 लोगों को रेबीज की डोज दी जा रही है। वहीं, नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. डीएस भारती का कहना है कि नगर पंचायत से कुत्तों को पकड़वाने का कोई नियम होगा तो प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।