फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dogs are becoming dangerous in Hathras district

Hathras: जिले में खूंखार हो रहे कुत्ते, राह चलते लोगों पर बोल देते हैं हमला, माह में 1500 ने लगवाया इंजेक्शन

Mon, 14 Apr 2025 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 06:38 PM IST
सार

हाथरस में कुत्तों का आतंक है। इनके बचने के लिए लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। यह रात में सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं।

विज्ञापन
Dogs are becoming dangerous in Hathras district
आवारा कुत्ते बने जान के दुश्मन (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान बढ़ने से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर रहे हैं। यही कारण है कि हाथरस जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में महीने में करीब 1500 मरीज रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक है। इनके बचने के लिए लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। यह रात में सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। पैदल चलने वाले लोगों पर हमला बोल देते हैं और अपना शिकार बना लेते हैं। पिछले एक माह में जिला अस्पताल में करीब 1500 लोगों ने रेबीज इंजेक्शन लगवाया है।

विज्ञापन

तापमान बढ़ने से कुत्तों का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है। खूंखार होने से वह लोगों को काट लेते हैं। कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें। जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एआरवी उपलब्ध है। कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि के काटने पर मरीज एआरवी लगवाएं। किसी भी तरह की परेशानी आने पर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. सूर्यप्रकाश, जिला अस्पताल, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ता के काटने पर क्या करें

कुत्ता के काटने पर रेबीज का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुत्ता के काटने पर घाव को साबुन और पानी से साफ करें। घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें। देसी दवाओं व जड़ी बूटियों के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल चिकित्सक के पास लेकर जाएं। रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं। इसमें लापरवाही न बरतें।

सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध है एआरवी
रेबीज से होने वाली मौतों को कम करने के लिए सरकारी अस्पतालों में एआरवी निशुल्क उपब्ध कराई जा रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी सहित सभी सीएचसी पर यह 24 घंटे उपलब्ध रहती है। कुत्ते के काटने पर मरीज को तत्काल यह रेबीज इंजेक्शन लगवानी चाहिए।

केस- 1

व्यक्ति पर कुत्ते ने बोला हमला
सदर कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव निवासी 43 वर्षीय कृष्णा पर शनिवार देर शाम को कुत्ते ने हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एआरवी लगाई गई।

केस-2
युवती पर बोला हमला

सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोका टॉकीज निवासी ईशा रविवार को गली में होकर कहीं जा रही थीं। इस बीच अचानक कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एआरवी लगाई गई।

केस-3
कुत्ते के हमले युवक घायल

सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर निवासी रिहान पर गली में एक कुत्ते ने हमला किया। इसमें वह घायल हो गए। उनके पैर में घाव कर दिया। घायल अवस्था में वह जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें एआरवी लगाई गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed