फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dog attacked seven year old child

Hathras: कुत्ता ने सात साल के बच्चे पर किया हमला, हुआ गंभीर घायल, भेजा अलीगढ़

Thu, 12 Oct 2023 09:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 09:00 PM IST
सार

मोहल्ला बारहसैनी निवासी वितुल वार्ष्णेय का पुत्र धैर्य वार्ष्णेय कहीं से घर वापस आ रहा था। तभी गुलाबराय मंदिर के पास एक कुत्ता आया तथा धैर्य को पीछे से दबोच लिया। कुत्ते ने बच्चे के कूल्हे पर अपने दांत गढ़ा दिये।

विज्ञापन
Dog attacked seven year old child
कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ नगर का मोहल्ला बारहसैनी में कुत्तों के खौफ से जनता त्रस्त है। बुधवार की सायं मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से  घायल कर डाला। बच्चे को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला बारहसैनी निवासी वितुल वार्ष्णेय का पुत्र धैर्य वार्ष्णेय कहीं से घर वापस आ रहा था। तभी गुलाबराय मंदिर के पास एक कुत्ता आया तथा धैर्य को पीछे से दबोच लिया। कुत्ते ने बच्चे के कूल्हे पर अपने दांत गढ़ा दिये। इसके बाद जब लड़का रोता भागा, तो कुत्ते ने फिर काट लिया। शोर सुन कर मोहल्ले वाले आ गये, तब कुत्ते को भगाया। 
विज्ञापन


कुत्ता मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक का है, जिसे वो हिंसक होने पर अलीगढ़ के गांव गोपी पर छोड़ आया था। दो दिन पूर्व कुत्ता अपने आप वापस मोहल्ले में आ गया। मोहल्ले वालों ने कुत्ते को पकड़ने की काफी प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा। मोहल्ले वालों ने पालिका प्रशासन से कुत्ते को पकड़वाने का आग्रह किया है। घायल लड़के को इलाज के बाद वापस घर ले आये तथा सीएचसी पर रैबीज वैक्सीन लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed