फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctors' holidays cancelled, special arrangements for treatment

Hathras News: चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त, इलाज के विशेष इंतजाम

Wed, 30 Oct 2024 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 30 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doctors' holidays cancelled, special arrangements for treatment
दिवाली पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। सभी चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सा अधिकारी के साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनकाल उपलब्ध रहेंगे। सात नर्स और सात वार्ड बाॅय भी तैनात रहेंगे। सभी सीएचसी पर भी चिकित्सक की मौजूदगी के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



दिवाली पर अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के अलावा आतिशबाजी से जलने के मरीज भी इमरजेंसी में पहुंचते हैं। आकस्मिक मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही तैयारी करनी पड़ती है। बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि इमरजेंसी के लिए सभी एंबुलेंस चालकों को एंबुलेंस के साथ जिला अस्पताल परिसर व अपने नियत स्थलों पर मौजूद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




इसके साथ ही सभी सीएचसी प्रभारी को अपने पैरामेडिकल स्टाफ के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पैरामेडिकल स्टाफ को आपातकालीन स्थिति के दौरान ऑन काल मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। वार्ड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। एक वार्ड को आपातकालीन स्थिति के तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed