फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor removed from Sahpau PHC

Hathras: अभद्रता मामले में सहपऊ पीएचसी से चिकित्सक को हटाया, सीएमओ ने बैठाई जांच, तीन सदस्यीय टीम गठित

Fri, 08 May 2026 05:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 08 May 2026 05:46 PM IST
सार

डा. विनीत सक्सेना की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती पर थी। घटना वाले दिन उनकी ड्यूटी सीएचसी पर लगाई गई थी। वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने उन्हें मुरसान सीएचसी से अटैच कर दिया है।

विज्ञापन
Doctor removed from Sahpau PHC
वीडियो में दिख रहा चिकित्सक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ पर चिकित्सक डा. विनीत सक्सेना व एक व्यक्ति के बीच हुई कहासुनी का वीडियो वायरल मामले में सीएमओ डा. राजीव रॉय ने जांच बैठा दी है। सीएमओ ने डा. विनीत सक्सेना को मुरसान सीएचसी से अटैच कर दिया है। गंभीर प्रकरण में सीएमएस डा. सूर्यप्रकाश की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को सहपऊ पुलिस ने रिंकू सिंह निवासी गांव कोंकना के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की थी। पुलिस ने दोपहर बाद रिंकू का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए सीएचसी पर पहुंची थी। यहां परीक्षण न होने पर रिंकू के भाई हरेंद्र सिंह व तैनात चिकित्सक डा. विनीत सक्सेना के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


हरेंद्र का आरोप था कि चिकित्सक कमरे में आराम कर रहे थे तथा परीक्षण की कहने पर अभद्रता करने लगे। वीडियो में चिकित्सक ने कहा कि चाहे डीएम को बुला लो या पीएम को, वे अब परीक्षण नहीं करेंगे। हंगामे की जानकारी पर सीएचसी प्रभारी ने दूसरे चिकित्सक को भेजा था, जिसके बाद परीक्षण हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. विनीत सक्सेना की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती पर थी। घटना वाले दिन उनकी ड्यूटी सीएचसी पर लगाई गई थी। वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने उन्हें मुरसान सीएचसी से अटैच कर दिया है। सीएमओ डा. राजीव रॉय ने बताया कि मामला गंभीर है। प्रकरण में सीएमएस डा. सूर्यप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में एसीएमओ डा. मधुर व डिप्टी सीएमओ डा. आरएन सिंह भी हैं। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed