{"_id":"607730618ebc3e8d2d43a2bc","slug":"do-not-let-the-crowd-gather-around-polling-stations-hathras-news-ali261107194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों के आसपास जमा न होने दें भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों के आसपास जमा न होने दें भीड़
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चलते पोलिंग पार्टी रवाना होने पर एमजी पॉलिटेक्निक का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पुलिस अधीक्षक ने मुरसान, सासनी और हाथरस ब्लॉक पर पहुंचकर मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को मतदान ड्यूटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल की रवानगी को भी देखा। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव के दौरान पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। फर्जी मतदान करने की कोशिश करने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखें।
ऐसे व्यक्ति के पकड़े जाने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने पाए और मतदान केंद्र में मतदाता के अलावा और कोई भी साथ नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदान के उपरांत जब तब पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान पेटिका स्ट्रांग रूम में जमा नहीं होंगी, तब तक कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर नहीं जाएगा। ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।