फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM reached the streets of the city to know the reality of water supply

जल आपूर्ति की हकीकत जानने के लिए शहर की गलियों में पहुंचे डीएम

Tue, 10 May 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM reached the streets of the city to know the reality of water supply
शहर में जल आपूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
शहर में पेयजल आपूर्ति की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन मंगलवार की सुबह आठ बजे शहर की कॉलोनियों में पहुंचे। गलियों में घूमकर पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। कई स्थानों पर उन्हें पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिलीं। कुछ जगह लोगों ने कम प्रेशर से पानी आने और कम पानी मिलने की भी शिकायत की। इस पर डीएम ने जलनिगम के जेई के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश एडीएम को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन मंगलवार सुबह आठ बजे ओढ़पुरा तिराहा स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने टंकी की क्षमता, जलापूर्ति की व्यवस्था, घरों में दिए गए कनेक्शन, पानी की आपूर्ति के रोस्टर की जानकारी ली। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि इस टंकी का निर्माण 24 मार्च 2021 को पूरा हुआ और इसे नगर पालिका परिषद के सुपुर्द कर दिया गया। इससे छह वार्डों में पानी की आपूर्ति की जानी है। पूर्व योजना के अनुसार 6044 घरों में नल का कनेक्शन दिया जाना है। अभी तक 6123 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने मोहल्ला मधुगढी, नवीपुर, विभव नगर, कंचन नगर और सीयल खेड़ा में भी पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी का बहाव देखकर नाराजगी जताई। उसे तत्काल ठीक कराने और खुलेकनेक्शन प्वाइंट को वॉल लगाकर बंद कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही टंकी से पूरे प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, जल निगम (नगरीय) ने बताया कि जोन-1 परियोजना वाटर वर्क्स पर स्थित है। इसकी स्वीकृत लागत 1307.49 लाख रुपये है। इसमें दो भूमिगत जलाशय 600 किली व 400 किली, वितरण प्रणाली 42.272 किमी, राइजिंगमेन 3.61 किमी और 7 नलकूप हैं। इसमें प्रस्तावित 2936 घरेलू कनेक्शन की जगह 3993 कनेक्शन किए गए हैं। डीएम ने इससे जलापूर्ति शुरू कराने के लिए कहा। विक्रांत नगर के निरीक्षण में लोगों ने बहुत ही कम समय के लिए पानी की आपूर्ति मिलने की बात कही। इस पर डीएम ने जल निगम के जेई शेर सिंह के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश अपर जिलाधिकारी को दिया। कहा कि जिन लोगाें के घर कनेक्शन नहीं हुआ है, उनके यहां तत्काल कनेक्शन कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं।

कंचन नगर में कूड़े के ढेर देखकर डीएम ने दी चेतावनी
हाथरस। कंचन नगर वार्ड नंबर चार में निरीक्षण के दौरान डीएम को जगह-जगह कूड़े ढेर लगे मिले। इस पर डीएम ने प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अधिकारी को तत्काल कूड़े के ढेर हटवाने के साथ नियमित रूप से सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि भविष्य में इस तरह गंदगी पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल, ओसी कलेक्ट्रेट वेद सिंह चौहान व अंजली गंगवार, प्रभारी अधिकारी/ईओ डंबर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed