फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM Praveen Kumar can forcefully burn a girl body in Mirzapur too said hathras victim girls sister-in-law

हाथरस कांडः डीएम के तबादले पर बोली बिटिया की भाभी, वो मिर्जापुर में भी किसी लड़की का शव जबरदस्ती जलवा सकते हैं

Fri, 01 Jan 2021 11:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM Praveen Kumar can forcefully burn a girl body in Mirzapur too said hathras victim girls sister-in-law
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला

निवर्तमान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के तबादले पर बिटिया की भाभी ने कहा है कि डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार मिर्जापुर में भी ऐसी घटना करवा सकते हैं, जैसी हमारे साथ कराई। वहां भी किसी परिवार की लड़की के शव को जलवा सकते हैं। हो सकता है कि वहां भी किसी परिवार को उसकी लड़की की लाश ही न सौंपने दें, इसलिए शासन को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिटिया के प्रकरण में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पर गंभीर आरोप बिटिया के परिजनों ने लगाए थे। डीएम पर आरोप लगाया था कि डीएम ने बिटिया के शव का परिजनों की सहमति के बिना आधी रात को जबरन अंतिम संस्कार करा दिया। हाईकोर्ट ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन


अब गुरुवार को शासन ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का तबादला मिर्जापुर के डीएम के पद पर कर दिया है। इस पर बिटिया की भाभी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे डीएम का क्या बिगड़ा। हमने तो अपनी बेटी खो दी। डीएम को तो हाथरस का नहीं तो अब मिर्जापुर का डीएम बना दिया गया है। वह वहां भी इस तरह की कोई घटना करा सकते हैं। वहां भी किसी लड़की के शव को जलवा सकते हैं, इसलिए उन्हें नौकरी से निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है  कि लोकसभा चुनाव के दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की तैनाती चुनाव आयोग के निर्देश पर शासन ने इस जिले में पिछले साल की थी। तब आयोग ने तत्कालीन डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य को यहां से हटा दिया था। दो मार्च 2019 को वह यहां डीएम के रूप में तैनात हुए थे। इससे पहले वह पंचायतराज विभाग के विशेष सचिव के रूप में तैनात थे। अपने कार्यकाल में डीएम ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराए। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर हुई उठापटक भी इन्हीं के कार्यकाल में हुई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed