फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM issued notification for by-elections in 411 gram panchayats

411 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के लिए डीएम ने जारी की अधिसूचना

Wed, 02 Jun 2021 11:01 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
DM issued notification for by-elections in 411 gram panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के बाद अब जिला प्रशासन ने भी पंचायत उप चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिले की 411 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के सापेक्ष मतदान प्रकिया की जाएगी। इसे लेकर 12 जून को मतदान व 14 जून को मतगणना कराई जाएगी। तीन जून से नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में कई पद नामांकन पत्र प्राप्त न होने और अन्य कारणों की वजह से रिक्त रह गए थे। अब इन पदों को उपचुनाव के जरिये भरा जाएगा। अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम रमेश रंजन ने जिले में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यहां जिले में 411 ग्राम पंचायतों में 2,672 ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

इसके तहत छह जून को नामांकन की प्रक्रिया होगी। वहीं छह जून को शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की जांच, सात जून को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। सात जून को दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 12 जून को सुबह सात बजे शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सार्वजनिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट पर उपचुनाव का कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा।

सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना और परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed