डीएम ने रात को अलीपुर में लगाई चौपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी/हाथरस। शीतकालीन भ्रमण के दौरान शनिवार की रात डीएम शमीम अहमद ने ग्राम पंचायत मोहरिया के माजरा अलीपुर में चौपाल लगा कर जन समस्याएं सुनी। विकास कार्यो का सच देखा। विकास कार्यो में उदासीनता बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। मृतक काश्तकारों की विरासत दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार को तत्काल खतौनी अपडेट कराने के निर्देश दिए। सार्वजनिक उपयोग की भूमि तालाब, मरघट एवं चरागाह पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तत्काल कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। मनरेगा योजना, जॉब कार्ड आदि का सत्यापन किया।
पेंशन लाभार्थियों का किया सत्यापन डीएम ने गांव में वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन के लाभाथिर्यो का सत्यापन किया। गांव में मात्र आठ पेंशन के लाभार्थी पाए गए। पेंशनर्स की संख्या कम होने की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी से ली। अनभिज्ञता जताने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही तथा पेंशनरों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। गांव में मात्र 28 जॉब कार्डधारक पाए गए। जिनमें महिलाओं की संख्या जीरो पाई गई। अधीनस्थों के कार्य की समीक्षा न करने पर बीडीओं को भी डांट लगाई। प्रतिदिन एक गांव का भ्रमण कर विरासत के लम्बित मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। आंगनबाड़ी, आशा एवं एएनएम की उपस्थिति एवं इनके कार्यो अच्छे से काम करने की बात कही। इस मौके पर एडीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम कृष्णपाल सिंह तोमर, तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, सीडीओ, जाबिद अख्तर जैदी, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, बीएसए देवेन्द्र गुप्ता, बीडीओ आरके राठौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।