फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM expresses displeasure over the slow pace of district jail construction.

Hathras News: जिला जेल के निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Oct 2026 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
DM expresses displeasure over the slow pace of district jail construction.
प्रती​कात्मक चित्र। - फोटो : Archive
इगलास रोड स्थित बीछिया गांव में 1026 कैदियों की क्षमता वाली नवीन जिला कारागार के निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के साथ उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि परियोजना के कार्य की भौतिक प्रगति 78 फीसदी है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गैर-आवासीय भवनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने फिनिशिंग, आंतरिक मार्गों के निर्माण और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट सौंपने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत लाइन शिफ्टिंग की बाधा : निरीक्षण के दौरान विद्युत लाइन शिफ्टिंग और मुख्य मार्ग से जुड़ी निर्माण बाधाओं की जानकारी मिली। डीएम ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन किया।

उन्होंने समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि विभागीय समन्वय के अभाव में विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को तालमेल बनाकर लंबित प्रकरणों को निपटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed